फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाड़े से ट्राॅली चोरी करने के आरोप में एक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ ईस्माइलाबाद। घर के बाड़े से ट्राली चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्राॅली मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जलबेहडा के रहने वाले सतीश कुमार ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पास पराली की गांठ ढ़ोने के लिए चार बड़ी ट्रालियां है व बेलर मशीन है।
विज्ञापन

धान के सीजन में अफसर पिवासी हरडा खेडी़ सहारनपुर यूपी आता रहता है और ट्राॅली को किराए पर हर साल ले जाता था। तीन चार दिन पहले आरोपी उसके पास आया और कहा कि उसे ट्राली की जरूरत है। उसे कहीं से भी किराये पर ट्राली नहीं मिल रही है।
उसने ट्राली की जरूरत के चलते ट्राली देने से मना कर दिया। वह परिवार सहित हिमाचल चला गया। जब उसने वापस आकर देखा तो ट्राली बाड़े से गायब मिली। अब उसे पता चला है कि उसकी ट्राॅली को अफसर निवासी हरड़ा खेड़ी सहारनपुर यूपी चोरी करके ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें