फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में टूटा मिला बेड, जींस पहने हुए थे डॉक्टर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का दौरा करते  स्वास्थ्य निदेशक डॉ. कुलदीप ​सिंह साथ में स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में बेड टूटा हुआ था और एक चिकित्सक जींस पहनकर मरीजों को देख रहे थे। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। ये हालात देख स्वास्थ्य निदेशक डॉ. कुलदीप सिंह हैरान रह गए। वे शुक्रवार को अस्पताल का दौरा कर रहे थे। उन्होंने फटकार लगाते हुए तत्काल बेड बदलने और डॉक्टरों को नाम की प्लेट के साथ एप्रन में आने के आदेश दिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. कुलदीप के दौरे की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सफाई व्यवस्थाओं को ठीक करने की कोशिश शुरू हो गई। दोपहर करीब एक बजे स्वास्थ्य निदेशक अस्पताल पहुंचे और सबसे पहले आपातकालीन विभाग का जायजा लिया। मरीजों से उनका हालचाल पूछा और सुविधाओं की बारीकी से जांच की। टूटे बेड को देखकर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारी को फटकार लगाई। एक डॉक्टर एप्रन के बिना जींस में दिखा तो नाराजगी जताई।
इसके बाद निदेशक दाखिल मरीजों के वार्ड में पहुंचे, जहां सफाई व्यवस्था से वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर को मरीजों की देखभाल के साथ-साथ बेडशीट को साफ और रोजाना बदलने का निर्देश दिया। अधिकारियों को डांटते हुए निदेशक ने कहा कि अगले सप्ताह के दौरे से पहले इन कमियों को दूर कर लिया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



सुबह से तैयारी में जुटा प्रशासन
डीजी के आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी सफाई कर्मियों को मौके पर खड़ा कर सफाई करवाते नजर आए। पुरुष वार्ड में जल्दबाजी में बेडशीट बदलवाते नजर आए। इन कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य निदेशक की फटकार से बचना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें