फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मियों की 24 घंटे की हड़ताल खत्म, महाप्रंबधक को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मियों द्वारा शुरू की गई 24 घंटे की भूख हड़ताल शुक्रवार दोपहर 12 बजे पूरी हुई। रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने मौके पर पहुंच कर्मियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को खत्म करवाया। इस दौरान लंबित मांगों का एक मांगपत्र भी कर्मियों की ओर से रोडवेज महाप्रबंधक को परिवहन मंत्री अनिल विज और रोडवेज महानिदेशक नाम सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर बताया गया कि कई वर्षों से कर्मचारियों की मानी गई मांगों को पूरा करवाने के लिए महाप्रंबधक शेर सिंह के जरिये परिवहन मंत्री और रोडवेज महानिदेशक को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया था। लेकिन एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया और न ही कोई पत्र जारी किया गया। इस वजह से कर्मचारियाें में रोष गहराया हुआ है और साथ ही वह मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान हो रहे हैं। जिस कारण कर्मचारियाें ने साझा मोर्चा के बैनर नीचे तीन अप्रैल से प्रदेश की हर रोडवेज डिपो में पांच मई तक चरणबद्ध तरीके से 24 घंटे की भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। जिला कुरुक्षेत्र के साथ अन्य तीन जिलों में भी भूख हड़ताल हुई।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में प्रदेश सरकार द्वारा सात मार्च को जारी अधिसूचना के तहत 362 मार्गां पर 3658 प्राईवेट बस परिमट देने की प्रस्तावित योजना को वापिस लेकर जनसंख्या के आधार पर सरकारी बसों का बेड़ा बढ़ाया जाना, निजीकरण पर पूर्ण रोक लगाना, चालक, परिचालकाें से आठ घंटे की ड्यूटी देना व आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी उपरांत ओवर टाईम देना, सीमित ओवर टाईम के पत्र को वापिस लेना, अंबाला डिपो के चालक राजबीर की हत्या के उपरांत पूर्व परिवहन मंत्री से हुए समझौता अनुसार एक सरकारी पक्की नौकरी व बकाया दस लाख आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाए, पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना, एक माह के वेतन के समान बोनस देना आदि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर नरेंद्र पांचाल, रंजीत करोड़ा, राजेश गोयल, किशन सिंह, प्रताप बनवाना, नरेश सरवारा, रामपाल व साथ में पांच यूनियनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें