कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। शनिवार को सुबह से शाम तक हल्के बादल छाए रहे। वहीं कभी तेज व कभी हल्की धूप भी खिली रही। रविवार को बूंदाबांदी के भी आसार जताए जा रहे हैं जबकि सोमवार के बाद फिर मौसम में बदलाव रहेगा।
मौसम में बदलाव के कारण तापमान भी लुढ़का है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। रविवार को हल्की बूंदाबादी की संभावना है और उसके साथ ही अधिकतम तापमान भी लुढ़क कर 28 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसके बाद अगले सप्ताह के मध्य में भी बूंदाबांदी की आशंका जताई जा रही है।
मौसम में इस बदलाव का फायदा गेहूं की फसल में माना जा रहा है। किसान राजीव कुमार, सतप्रकाश और दिलीप चंद ने कहा कि फिलहाल गेहूं पकाई की ओर है और ऐसे समय में मौसम कुछ ठंडा रहेगा तो उत्पादन बढ़ेगा। गेहूं की निकासी अधिक होगी और अनाज बेहतर भी होगा। ऐसे में अगले एक-दो सप्ताह मौसम ऐसे ही बना रहे तो गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगा।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि फिलहाल मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल चल रहा है। ऐसे में भरपूर उत्पादन की उम्मीद है।
सप्ताहभर यह मौसम रहने का अनुमान
दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
रविवार28 डिग्री सेल्सियस16 डिग्री सेल्सियस
सोमवार28 डिग्री सेल्सियस14 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार29 डिग्री सेल्सियस16 डिग्री सेल्सियस
बुधवार30 डिग्री सेल्सियस18 डिग्री सेल्सियस
वीरवार24 डिग्री सेल्सियस16 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार24 डिग्री सेल्सियस13 डिग्री सेल्सियस
शनिवार25 डिग्री सेल्सियस14 डिग्री सेल्सियस