फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो किमी का चक्कर अब 250 मीटर में होगा पूरा, एसवाईएल नहर पर बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। झांसा में एसवाईएल नहर के दूसरी ओर जाने के लिए ग्रामीणों की परेशानी अब दूर होने की उम्मीद है। लोगों के पैदल आवागमन के लिए नहर पर अब पुल बनाया जाएगा। लंबे समय से यह नहर ग्रामीणों के आवागमन में बाधा बनी हुई है। ग्रामीणों को नहर के दूसरी ओर महज 250 मीटर की दूरी पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए करीब दो किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों और मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अब नहर पर पुल बनने के बाद यह दूरी कम होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस पुल के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सिंचाई विभाग को पुल बनाने के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद विभाग ने निर्माण से जुड़ी अगली प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल बनने से झांसा और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर पैदल आने-जाने वाले ग्रामीणों, बुजुर्गों और मरीजों को इसका सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन

-
वर्षों से की जा रही थी पुल बनाने की मांग
एसवाईएल नहर के कारण झांसा और आसपास के ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नहर के दूसरी ओर जाने के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। स्वास्थ्य केंद्र नजदीक होने के बावजूद ग्रामीणों को वहां पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, मरीजों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से नहर पर पुल बनाने की मांग उठाई जा रही थी। अब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। पुल बनने से न केवल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना आसान होगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


-

झांसा में एसवाईएल नहर पर पैदल राहगीरों के लिए पुल बनाने को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। पुल के निर्माण पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से निर्माण से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- मुनीष बब्बर, अधीक्षक अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें