फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 97 प्रतिशत धान उठान पूरा, 15 नवंबर तक जारी रहेगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा अब तक 8.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 8 लाख 58 मीट्रिक टन धान का उठान भी किया जा चुका है, जो कुल खरीद का लगभग 96 प्रतिशत है। किसानों को 2079 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। 29 सितंबर को धान खरीद शुरू की गई थी, जो 15 नवंबर तक जारी रहेगी। अब तक 99 फीसदी धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा वीरवार देर शाम तक ही अब तक 6,48,416 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जबकि हैफेड द्वारा 2,35,757 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। खरीदे गए धान में से 6,27,211 मीट्रिक टन का उठान किया जा चुका है, जो लगभग 97 प्रतिशत है।
हैफेड द्वारा खरीदे गए 2,35,757 मीट्रिक टन धान में से 2,25,575 मीट्रिक टन का उठान किया गया है, जो लगभग 96 प्रतिशत है। वीरवार शाम तक दोनों एजेंसियों का कुल उठान 8,52,786 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। वहीं कुल भुगतान देय राशि 2,098.71 करोड़ रुपए है, जिसमें से लगभग 21.07 करोड़ रुपए का भुगतान शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें