संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले के 22 खरीद केंद्रों व अनाज मंडियों मेंं धान की खरीद जारी है। जहां 9,41,914 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। वहीं 89 फीसदी उठान और किसानों के खाते में 1,987.79 करोड़ रुपये की राशि यानी 99 प्रतिशत का भुगतान भी किया जा चुका है। इस सीजन में धान का 2,389 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।
जिला की मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस काॅर्पोरेशन की तरफ से धान की खरीद की जा रही है। इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी ने अजराना कला मंडी से 4,578 एमटी, अमीन मंडी से 2,895 एमटी, बाबैन मंडी से 37,200 एमटी, भौर सैयदा से 4,500 एमटी, चढुनी जाटान मंडी से 4,330 एमटी, गुमथला गढू से 26,404 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 53,110 एमटी, झांसा मंडी से 20,013 एमटी, थानेसर मंडी से 15,0213 एमटी, लाडवा मंडी से 1,07,089 एमटी, गांव नलवी से 2,772 एमटी, पिहोवा मंडी से 1,41,509 एमटी, पिपली मंडी से 49,311 एमटी, शाहबाद मंडी से 1,18,806 एमटी, थाना से 4,174 एमटी, ठोल मंडी से 26,271 एमटी धान खरीदा है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा हैफेड ने गांव बाबैन मंडी से 15,434 एमटी, बारना मंडी से 1,429 एमटी, बोधनी से 2,300 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 42,936 एमटी, कराह साहब से 4,080 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी से 24,126 एमटी, लाडवा मंडी से 32,964 एमटी, लुखी से 1,084 एमटी, मलिकपुर से 4,074 एमटी, नीमवाला से 1,055 एमटी, पिहोवा मंडी से 45,250 एमटी, पिपली मंडी से 626 एमटी, शाहाबाद मंडी से 9,693 एमटी व ठोल मंडी से 3,688 एमटी धान की खरीद की।