फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। युवक की हत्या का प्रयास करने के आरोपी को केस से बाहर निकालने के लिए घूस लेते पकडे़ गए हेड कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में विजिलेंस टीम ने केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिन्हें रात को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सिटी चौकी के इंचार्ज जगबीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच विजिलेंस अंबाला कर रही है। टीम ने घूस लेने वाले हेड कांस्टेबल मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यहां बता दे पिछले साल 2 नवंबर को दिवान कालोनी की सुनीता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 अक्तूबर की रात को सरस्वती पार्क में गोगी, विकास उर्फ विक्की, सुंदर, बंटू ने अपने साथियों सहित उसके बेटे रणबीर पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में एक आरोपी सुंदर को पुलिस ने उसके दोस्त की कमल निवासी बिलोचपुरा की जिम्मेदारी पर छोड़ा हुआ था। गत दिवस पुलिस ने कमल को आरोपी सुंदर को पेश करने के लिए बुलाया था। तब सिटी चौकी में कार्यरत हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने कमल से उसके आरोपी दोस्त सुंदर को केस से बाहर निकलवाने की एवज में उससे 20 हजार रुपये घूस की मांग की थी तथा मैन चौक के समीप बुलाया था। इससे पहले ही कमल ने इसकी शिकायत अंबाला विजिलेंस को दे दी थी। शिकायत पाकर विजिलेंस की टीम के घूसखोर एचसी को फंसाने के लिए कमल को 10 हजार रुपये के चिह्नित नोट देकर मुकेश के पास भेज दिया था। जैसे ही हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने कमल से घूस के 10 हजार रुपये लिए उसने टीम को इशारा कर दिया और टीम ने मौके पर छापा मार आरोपी मुकेश कुमार को चिह्नित 10 हजार के नोट के साथ रंगे हाथों काबू कर लिया था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार को बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें