फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद आज खुलेगा एलएनजेपी का ऑपरेशन थियेटर, नेत्र रोगियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के दौरान 24 मरीजों की आंखों में हुए संक्रमण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सील किया गया ऑपरेशन थियेटर शुक्रवार को खुलेगा। इससे नेत्र रोगियों को राहत मिल पाएगी। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञों द्वारा गंभीरता से जांच के बाद अस्पताल प्रशासन ने ऑपरेशन थियेटर खोलने का फैसला लिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 15 दिन बाद करीब 20 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा।
गौरतलब है कि नेत्र ज्योति बचाओ अभियान के तहत 27 फरवरी से 11 मार्च तक करीब 100 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन किया गया, जिनमें से कई मरीजों को जलन एवं दिखाई देने की शिकायतें मिली। एलएनजेपी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञों ने तुरंत प्रभाव से सभी मरीजों से संपर्क कर जांच के लिए अस्पताल बुलाया था। जांच के दौरान संक्रमण मिलने से चिकित्सकों ने अफरा-तफरी में करीब 24 मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। यहां सभी मरीजों का उपचार किया गया। हालांकि 22 मार्च को कुरुक्षेत्र से दो मरीज पीजीआई रोहतक पहुंचने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता ने कहा कि उस दौरान ही सभी मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। उक्त मरीज अपनी मर्जी से रोहतक पीजीआई पहुंचे है। इस संदर्भ में उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिपोर्ट में नहीं मिला किसी तरह का संक्रमण
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में ओटी की जांच को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसमें कोई संक्रमण नहीं पाया गया। इसकी जांच के लिए 13 मार्च को ओटी की दीवार, फर्श, मेज, माइक्रोस्कोप आदि से आठ सैंपल लिए गए थे। इसके साथ ही ओटी सील कर दिया गया था और उसी दिन से आज तक कोई ऑपरेशन नहीं किया गया। अब रिपोर्ट निगेटिव आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस लेते हुए ओटी खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें