फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलर की हत्या व लूट के 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वेलर की हत्या व लूट के 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

- पुलिस को नहीं लग पाया कोई सुराग, एसआईटी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। ज्वेलर नीरज वर्मा की हत्या व लूट के 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही रहे। वारदात को अंजाम देने के आरोपियों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है जबकि एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के निर्देश पर डीएसपी गुरमेल सिंह की अगुवाई में एसआईटी भी गठित कर दी गई है।
पिपली के समीप अमर कॉलोनी में रहने वाले करीब 42 वर्षीय नीरज वर्मा की सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे कुरुक्षेत्र- यमुनानगर रोड पर अज्ञात लूटेरों ने उस समय हत्या कर दी थी जब वह हर रोज की तरह मथाना स्थित अपनी आभूषण की दुकान पर जा रहा था। स्कूटी पर सवार नीरज से गोली मारने के बाद आरोपी उसका बैग भी छीन ले गए थे, जिसमें सोने व चांदी के आभूषण व नकदी थी। इस हत्याकांड के बाद ज्वैलर्स में रोष पनपा हुआ है, लेकिन पुलिस दूसरे दिन भी देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। नीरज की हत्या किसने और क्यों की परिजन यह आज तक भी नहीं समझ पाए है और हर कोई इस वारदात से हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयास जारी, लेकिन नहीं लगा कोई सुराग : निर्मल
सदर थाना प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि डीएसपी गुरमेल सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है । पुलिस आरोपियों को काबू करने के भरसक प्रयास कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें