फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरिशस में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रस्ताव को रखेंगे मॉरिशस सरकार के समक्ष:गोवर्धनरर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । मॉरिशस के भारत में उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने कहा कि मॉरिशस में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन को लेकर हरियाणा सरकार की तरफ से एक प्रस्ताव को प्रोटोकाल के अनुसार मॉरिशस सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस प्रस्ताव पर मॉरिशस की कैबिनेट में फैसला होगा और दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के निरंतर आयोजन का एमओयू किया जाएगा। अगर इस प्रस्ताव पर दोनों देशों की तरफ से मोहर लगती है तो निश्चित ही दोनों देशों में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं मॉरिशस सीधा चंडीगढ़ बाई एयर योजना पर भी विचार कर सकता है।
उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन वीरवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उच्चायुक्त जे गोवर्धन ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मॉरिशस की धरा पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन का जो प्रस्ताव रखा है, इस प्रस्ताव पर गंभीरता से काम किया जाएगा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की मार्फत प्रस्ताव को मॉरिशस कैबिनेट में रखा जाएगा और दोनों सरकारों के बीच आपसी सहमती होने के बाद एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। अगर इस प्रस्ताव पर सहमती बनती है तो मॉरिशस में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन भव्य और हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र और मॉरिशस के बीच पर्यटन और संस्कृति का आदान-प्रदान संभव हो पाएगा। इससे दोनों देशों के बीच संबंध सुदृढ़ होंगे और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। अगर सहमति बनी तो मॉरिशस से चंडीगढ़ तक सीधी हवाई यात्रा को भी शुरू किया जा सकता है और हर महीने एक विमान मॉरिशस से चंड़ीगढ़ हरियाणा भ्रमण के लिए आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक प्रश्र का जवाब देेते हुए कहा कि यह एक दु:ख की बात है कि भारत से मॉरिशस में बसने वाले लोग दोबारा अपनी पीढ़ियों से भारत में आकर नहीं मिल पाए हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयासों से 20 जनवरी को बनारस में होने वाले विश्व प्रवासी दिवस पर 3 करोड़ भारतीय मूल के लोगों को आमंत्रित किया गया है, इस यात्रा के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाएगी। इस दौरान मॉरिशस के लोग अपनी पुरानी पीढ़ियों से भी मिल सकेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने दो एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पारित किया है। इस जमीन पर मॉरिशस-भारत भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉरिशस में भोजपुरी, हिंदी और संस्कृत भाषा को लेकर काम किया जा रहा है और मॉरिशस हिंदी भाषा को विश्व की सातवीं भाषा का दर्जा देने का मुख्य केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें