दादूपर नहर को बंद करना भाजपा का गलत निर्णय : कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
शाहाबाद के मार्केट कार्यालय में पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी के नेतृत्व में दादूपुर नलवी नहर के निर्माण की मांग को लेकर शुरू किया गया क्रमिक अनशन 37वें दिन में प्रवेश कर गया। इसकी शुरुआत एचपीसीसी के सदस्य रणधीर कश्यप सुलखनी ने की। बिट्टू हबाना, रविन्द्र कुमार नंबरदार, हरबंस सिंह, जोगेंद्र सिंह, बलकार सिंह, सतबीर शर्मा, नवाब सिंह, नरेश कुमार, राहुल, देवेंद्र सिंह, नरेश हबाना, क्रमिक अनशन पर बैठे।
रणधीर सुलखनी ने ने दादूपुर नलवी नहर परियोजना को डीनोटिफाई करने पर राज्यपाल से मांग की कि वह प्रदेश सरकार को इस निर्णय को वापस लेने के निर्देश दें। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस संगठनों को बढ़ावा देने पर लगी है, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही। स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करने का वादा भी भाजपा ने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही एसवाईएल के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा ने अब दादूपुर नहर को बंद करने का निर्णय लिया है। यह किसानों के खिलाफ है। आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है। किसानों को मुआवजा देने की बात आई है तो सरकार इस योजना को ही बंद कर रही है। इस अवसर पर गुरदीप दीपा गौरीपुर, लखविंद्र सिंह लखा, संदीप चौधरी, सतविंद्र दाऊमाजरा, क्रिम हबाना, विजय खरींडवा, डॉ. कुलदीप सिंह, कर्म सिंह दाऊमाजरा, रिंका, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।