फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन चरम पर, दिन भर बंद रही कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
जिले की मंडियों में पिछले तीन दिनों में प्रदेश सरकार के दो अतिरिक्त मुख्य सचिव दौरा कर चुके हैं। वे मंडियों में भुगतान से लेकर तत्काल उठान तक के सख्त निर्देश भी दे गए थे। इसके बावजूद मंडियों के हालात नहीं सुधरे हैं। सबसे अहम थानेसर नई अनाज मंडी में हालात अब भी बदतर हैं। जिले की दूसरी मंडियों के हालात भी इससे जुदा नहीं हैं। मंडियों में न तो भुगतान समय पर हो रहा है और न ही उठान। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बुधवार को आढ़तियों ने एकत्रित होकर दिन भर धान खरीद से इंकार कर दिया।
उठान न होने के कारण आढ़तियों ने यह निर्णय लिया। इस वजह से सैकड़ों किसानों को मंडी के दोनों गेटों से अपना धान लेकर लौटना पड़ा। इस दौरान कई किसानों की आढ़तियों से बहत तक हो गई। सभी ने वीरवार रात में भी खरीद बंद रखने का ऐलान किया है। खरीद बंद रहने के बाद बुधवार को हालांकि उठान में कुछ तेजी आई, लेकिन हालात सुधर नहीं पाए। अभी भी मंडी में लाखों कट्टे पड़े हैं।
विज्ञापन


अब कहां लेकर जाएं धान : कर्मवीर
गांव चंद्रभान पुर निवासी किसान कर्मवीर सिंह का कहना था कि वे धान लेकर मंडी में आए थे, लेकिन उठान की समस्या गहरा गई है। अब खरीद बंद की जा रही है तो किसान धान कहां लेकर जाएं। यह व्यवस्था में रही खामी का ही परिणाम है।

करीब 125 करोड़ का भुगतान अटका : बलविंद्र
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान दौलत राम बंसल, सूबे सिंह आदि आढ़तियों ने बताया कि एसीएस के दौरे के बाद बुधवार को तीन अक्तूबर तक के भुगतान की राशि डीएफएससी ने जारी की थी। इसके बाद भी करीब 125 करोड़ की राशि अटकी हुई है। अधिकारी भले ही निरीक्षण के दौरान 72 घंटे में भुगतान के आदेश देने के दावे किए जा रहे हैं। यह हकीकत कोसों दूर है। हालात यह है कि आढ़तियों ने किसानों को चेक दिए हुए हैं, जबकि उनके खातों में राशि नहीं है। उठान न होने के कारण ही ब्रह्मसरोवर और सुंदरपुर रेलवे पुल के पास आढ़तियों ने धान डलवाना शुरू किया है।

धान लेकर न आएं किसान, कर रहे अपील
मंडी में उठान की समस्या के चलते आढ़ती अब किसानों को टेलीफोन कर अपील कर रहे है कि वे आज धान लेकर न आएं। मंडी में बिक्री बंद होने के चलते किसानों को आगाह किया जा रहा है। इसके बावजूद सैकड़ों किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं।

नहीं मिल रहे गेट पास, बंद पड़े कंप्यूटर
आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दौलत राम बंसल का कहना है कि अनाज मंडी में दोनों गेटों पर किसानों को गेट पास लेने में परेशानी हो रही है। कंप्यूटर खराब हैं और कोई एक्सपर्ट कर्मी भी वहां तैनात नहीं किया गया है। बेहतर है कि मैनुअल गेट पास ही बनाए जाएं।

दिए जा चुके है कड़े निर्देश : डीएफएससी
डीएफएससी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि भुगतान की अब कोई समस्या नहीं रहेगी। सुचारु रूप से भुगतान होगा। उठान के लिए भी सभी एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए हैं। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी

एसीएस धनपत सिंह ने किया कुरुक्षेत्र की मंडियों का औचक निरीक्षण
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के मेडिकल शिक्षा एवं शोध विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने कहा कि मंड़ियों में किसानों को परेशानी हुई तो संबधित एजेंसी के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस सीजन में मंडियों में किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

एसीएस धनपत सिंह बुधवार को शाहबाद, बाबैन, लाडवा, पिपली और थानेसर मंडियों का औचक निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों से बात कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने उपायुक्त सुमेधा कटारिया और संबधित एजेंसी के अधिकारियों के साथ मंडियों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएस ने अपने सामने धान के कट्टों का वजन कराया और कांटों को चेक किया। एसीएस ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 6 लाख 29 हजार 55 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 60 प्रतिशत का उठान हो चुका है। सभी एजेंसी के अधिकारियों को आदेश दिए कि किसानों की फसल का 72 घंटे मेें भुगतान किया जाए। इस संबंध लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा मौका है, जब मंडियों में किसान खुलकर राज्य सरकार और प्रशासन के प्रबंधों की प्रशंसा कर रहे हैं। इस मौके पर उपायुक्त सुमेधा कटारिया, डीएफएसई विरेंद्र सिंह, मुकुंद लाल, एएफएसओ शीशपाल, निरीक्षक प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें