फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों और खरीद केंद्रों से 91 हजार 588 मीट्रिक टन धान का हुआ उठान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली अनाज मंडी में धान का उठान ना होने के चलते जाम हुई मंडी। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
जिले की मंडियों में धान की आवक जोरों पर है, ऐेसे में उठान धीमा होने के कारण पिछले एक सप्ताह से यहां जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा एजेंसियों को लगातार आदेश जारी कर जल्द से जल्द उठान करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी स्थिति काबू में नहीं आ रही है। प्रशासन अनुसार जिले में अब तक विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 20 हजार किसानों की फसल को खरीदा जा चुका है, जिनका एक लाख 71 हजार 592 मीट्रिक टन धान बनता है। इस धान में से एजेंसियों द्वारा एक लाख 71 हजार 592 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, लेकिन बहुत सा धान अभी भी मंडियों में पिछले 25 दिनों से पड़ा हुआ है। किसानों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द गेट पास जारी कर उनकी फसल का उचित मूल्य लगाया जाए। उन्हें मंडी में आए महीना होने को हो गया है। अब भी कइयों के तो गेट पास भी नहीं कटे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान जिले में 20 हजार से ज्यादा किसानों की धान की फसल जिला खाद्य आपूर्ति, हैफेड और एफसीआई द्वारा खरीदी जा चुकी है। सभी किसानों को फसल का न्यूनतम निर्धारित मूल्य दिया जा रहा है। अगर कहीं से भी शिकायत मिली की कोई एमएसपी से कम दरों पर किसानों की फसल खरीद रहा तो शिकायत मिलते ही संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इतना ही नहीं एमएसपी से कम दरों पर फसल खरीदने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जा सकती है। अधिकारियों द्वारा मंडियों में लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि खरीफ के सीजन दौरान किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए।
उन्होंने कहा कि जिले में खरीद केंद्रों पर धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। जिला कुरुक्षेत्र के सभी मंडियों और खरीद केंद्रों से सभी एजेंसियों के खरीद कार्य और उठान कार्य से संबंधित रिपोर्ट डीएफएससी द्वारा एकत्रित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर मंडियों व खरीद केन्द्रों से एक लाख 71 हजार 592 मीट्रिक टन धान आवक हो चुकी है। इस आवक में से फूड सप्लाई विभाग ने एक लाख 14 हजार 939 मीट्रिक टन, हैफेड ने 56 हजार 413 मीट्रिक टन और एफसीआई द्वारा 240 मीट्रिक टन धान की खरीद का कार्य पूरा किया है। इसमें से फूड सप्लाई विभाग ने 63819 मीट्रिक टन और हैफेड ने 27769 मीट्रिक टन धान उठान कार्य सहित कुल 91588 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें