फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, कैश सुरक्षित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केनरा बैंक में लगी आग पर काबू पाते फायर बिग्रेड कर्मी। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
मोहन नगर स्थित केनरा बैंक की शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही ब्रांच मैनेजर और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे और बैंक के शटर पर लगे ताले को तोड़कर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से बैंक के अंदर अधिकांश सामान जल गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से आसपास के दुकानदारों और मार्केट में अफरातफरी मच गई। ब्रांच मैनेजर विकास ने बताया कि उनके पास सुबह 9 बजे फोन आया कि बैंक में आग लग गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो बैंक से धुआं निकल रहा था। आग लगने से कुछ दस्तावेज और सर्वर रूम पूरी तरह जल गया। मैनेजर का कहना है कि जान माल की हानि नहीं हुई है। बैंक में रखा कैश भी सुरक्षित है। आग लगने का पता चलते ही बैंक का स्टाफ और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। ब्रांच मैनेजर विकास ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से बैंक में आग लग गई थी, उस पर काबू पा लिया गया है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें