फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 कॉलोनियों में लिए सड़कों के सैंपल

Sun, 04 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला रेंज की विजिलेंस टीम ने शनिवार को नगर की 9 कॉलोनियों में बनी सड़कों के सैंपल लिए।

विजिलेेंस टीम के शाहाबाद में पहुंचने पर नपा अधिकारियों व ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। संबंधित कार्यों से जुड़े ठेकेदार टीम के पीछे-पीछे कार्रवाई देखते रहे।

टीम ने अपनी कार्रवाई प्रात: 11 बजे शुरू की, जिसमें रेंज के डीएसपी शीतल सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर इंद्र सिंह, 2 एक्सईएन, 2 एसडीओ व अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे। सैंपल लेने के लिए मशीनों सहित विशेष दस्ता सोनीपत से बुलाया गया था।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता राकेश बैंस ने नगर में निर्माण हुई 162 गलियों में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत चीफ सेक्रेटरी हरियाणा सरकार को की थी। इस पर कार्रवाई के तहत विजिलेंस टीम ने नगर में सैंपल लिए।

डीएसपी शीतल ने बताया कि हालांकि शिकायत 162 गलियों की थी, लेकिन उन्होंने रैंडम 22 स्थानों को चुना है, जिसमें से शनिवार को 9 कॉलोनियों, जिसमें नई अनाज मंडी गेट से सलुजा गली, माजरी पार्क वार्ड नंबर-4, एक्सईएन ऑफिस, एकता विहार कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, सिद्धार्थ कॉलोनी तथा हिमगिरी कॉलोनी से सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई रविवार को भी जारी रहेगी। सभी 22 प्वाइंट के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


राकेश बैंस ने बताया कि उन्होंने अपनी शिकायत में घटिया निर्माण सामग्री के अलावा, दशहरा ग्राउंड में मिट्टी डालने और स्पीड ब्रेकरों, नाली पर लगे लोहे के जंगलों, पार्षदों के रिश्तेदारों द्वारा निर्माण कार्य कराने की भी जांच की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत पर निष्पक्ष जांच से नगर में हुए निर्माण कार्यों में इस्तेमाल की गई सामग्री का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें