फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान की बात कहकर वियतनाम भेजकर हड़पे 6 लाख 20 हजार, दो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जापान की जगह वियतनाम भेजकर हड़पे 6 लाख 20 हजार, दो नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। जापान की बात कहकर वियतनाम भेजकर 6 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाखली प्लॉट नंबर 5 निवासी महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में मनजीत कौर ने बताया कि गांव मुर्तजापुर के बलविंद्र सिंह ने उसे बताया कि उसका रिश्तेदार विदेश भेजने का काम करता है और वह तुम्हारे बेटे को भी विदेश भेज देगा। बलविंद्र सिंह ने उसे व उसके पति को निगदू (करनाल) निवासी सुखदीप सिंह से मिलाया। सुखदीप सिंह ने उसके बेटे को साढ़े 8 लाख रुपये में जापान भेजने की बात कही। उन्होंने उसे कई किस्तों में 6 लाख 20 हजार रुपये दे दिए। सुखदीप सिंह ने उसके बेटे को जापान की जगह वियतनाम भेज दिया। उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने 75 हजार रुपये भेजकर उसे वापस भारत बुलाया। बेटे के लौटने के बाद वे लोग सुखदीप सिंह के पास गए और उनसे अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी कुरुक्षेत्र को दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें