फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 156 में से 140 छात्र मेरिट में रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल के 156 में से 140 छात्र मेरिट में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्रों ने सीबीएसई के 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। गुरुकुल के सभी 156 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 140 छात्रों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कर इतिहास रचा है। 26 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र जिला का संभवत: सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम है। गुरुकुल के आदित्य आर्य ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुकुल में टॉप किया है, जबकि साहिल व अभिषेक आर्य ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ वाणिज्य वर्ग में टॉप किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, उपप्रधान राजेंद्र कलेर, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने सभी शिक्षकों व छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि गुरुकुल के छात्र आदित्य आर्य ने संस्कृत विषय में 99, व्यावसायिक अध्ययन में विनय आर्य ने 99, अर्थशास्त्र में दिव्यांश, अभिषेक ने 99, लेखांकन में विनय आर्य ने 97, जीव विज्ञान में शिवेंद्र ने 98, भौतिक विज्ञान में आदित्य, अभिनव, दीपक, विनय, राघव, हिमांशु, मयंक, समर प्रताप, प्रशांत आर्य ने 95, रसायन विज्ञान में आदित्य, सागर, दीपक, कार्तिक, राकेश, वासु और हरित ने 95, गणित में लवीश, देवाशीष, शुभम, हर्ष, विनय, हरित, पारस, हिमांशु आर्य ने 95, कंप्यूटर साइंस में हरित ने 98, शारीरिक शिक्षा में विवेक आर्य ने 97, अंग्रेजी में दिव्यांश, शिवेंद्र, गोविंदा, अभिनव, रविंद्र, हिमांशु आर्य ने 95, एनसीसी में हर्ष, रविंद्र आर्य ने 95, ललित कला में वरुण आर्य ने 97 अंक प्राप्त कर गुरुकुल और अपने माता-पिता तथा गुरुजनों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें