फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार का स्टेयरिंग, क्लच और ब्रेक अलग-अलग लोगों के हाथों में रहा : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार का स्टेयरिंग, क्लच और ब्रेक अलग-अलग लोगों के हाथों में रहा : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि देश के पिछड़ेपन का मुख्य कारण देश पर लंबे समय तक रहे कांग्रेस के शासनकाल में फैला भ्रष्टाचार है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व में केंद्र की कांग्रेस सरकार का स्टेयरिंग, क्लच और ब्रेक अलग-अलग लोगों के हाथों में रहा। इससे देश में भ्रष्टाचार फैला। इसने देश को आर्थिक तौर पर कंगाल कर दिया। डॉ. सैनी गांव कलाल माजरा में नवनिर्मित श्मशान घाट के बरामदे, दो गलियों और गांव में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व मिला है। इससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगी है। साथ ही देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ है। नरेंद्र मोदी के कारण ही आज देश की विश्व में एक अलग पहचान है। इनेलो और कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों पर क्षेत्रवाद के साथ परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी हलकों का समान विकास करवा रहे हैं। इस अवसर पर गांव के सरपंच गुरमीत सिंह, पंचायत समिति के चेयरमैन जिले सिंह, पूर्व चेयरमैन गुरनाम सिंह, सुभाष कसीथल, रणबीर बिट, दरबारा सिंह, विकास शर्मा, रवि बत्तान, सुरेश सैनी हमीदपुर, नरेंद्र गौजरे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से गांव को पॉलिथिन मुक्त बनाने की अपील की। साथ ही पंचायत की ओर से ग्रामीणों को दो-दो बैग वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें