फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू की परीक्षा शाखा ने 50 वर्षों के रिकार्ड को किया डिजिटलाईज

विज्ञापन
विज्ञापन
केयू की परीक्षा शाखा ने 50 वर्षों का रिकॉर्ड किया डिजिटलाइज्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
केयू की परीक्षा शाखा को पूरी तरह से ऑटोमेशन करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पिछले 50 वर्षों के परीक्षा रिकॉर्ड को डिजिटलाइज्ड कर दिया है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक हुकम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि केयू के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा के निर्देश पर यह हुआ है। इससे दुनिया के किसी भी कोने में बैठे विद्यार्थी ऑनलाइन डुप्लीकेट मार्कशीट और ट्रांसक्रिप्ट ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि एक वर्ष से चल रही इस प्रक्रिया के तहत अब तक 70 लाख 47 हजार 723 विद्यार्थियों का परीक्षा संबंधी डाटा डिजिटल फोरम में उपलब्ध है। बताया कि 1960 से लेकर वर्ष 2009 तक का परीक्षा संबंधी डाटा डिजिटलाइज्ड कर दिया गया है। इसके बाद 2010 से अब तक के डेटा का भी डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा इस डाटा का उपयोग विद्यार्थियों के फायदे के लिए करेगी। उन्होंने कहा कि डाटा डिजिटल फोरम में उपलब्ध होने के बाद कर्मचारियों को अब बड़ी-बड़ी रिजल्ट शीट नहीं उठानी पड़ेंगी। न ही विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ेगा। एक क्लिक पर डेटा उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में सुधार के लिए प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के अधिकारी आज पहुंचेंगे केयू
विश्वविद्यालयों के परीक्षा तंत्र में सुधार के लिए सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राउंड टेबल रीजनल बैठक होगी। इस बैठक के उद्घाटन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से डीन अकेडमिक अफेयर, परीक्षा नियंत्रक आदि अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें