फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या भारती हरियाणा के पूर्व छात्रों का हुआ मिलन एवं सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती हरियाणा के पूर्व छात्रों का हुआ मिलन और सम्मान समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
विद्या भारती हरियाणा के पूर्व छात्रों का मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय परिसर में स्थित विद्या भारती के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा और दूसरे प्रांतों के लगभग 200 पूर्व छात्र उपस्थित रहे।
विद्या भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री हेमचंद, संस्कृति शिक्षा उत्थान न्यास के संयोजक और श्रीमद्भगवद् गीता विद्यालय के पूर्व प्राचार्य दीनानाथ बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यतींद्र शर्मा ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शिक्षा में परिवर्तन के माध्यम से ज्ञानवान, संस्कार वान और चरित्रवान नागरिकों का निर्माण करना है और भारत की वर्तमान चुनौतियों को स्वीकार करते हुए श्रेष्ठ भारत के नवनिर्माण को सुनिश्चित करना है। पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री हेमचंद ने कहा कि जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए विद्यालयों से प्राप्त संस्कारों को अपनाते हुए जीवन को सार्थक बनाएं और कुछ ऐसा कार्य करें कि विश्व में भारतमाता की जय जयकार हो। गीता विद्यालय के पूर्व प्राचार्य दीनानाथ बत्रा ने पूर्व छात्रों से कहा कि अपने आचरण से समाज और देश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में अलग-अलग कार्य क्षेत्रों के आधार पर तीन चर्चा समूह बनाए गए थे। प्रथम समूह में विद्या भारती के पूर्व छात्र, जो विभिन्न प्रशासनिक पदों पर आसीन हैं, उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने मत प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्या भारती के विद्यालयों से प्राप्त शिक्षा एवं संस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि इन विद्यालयों से प्राप्त शिक्षा के कारण ही विभिन्न प्रलोभनों से बचते हुए अपना कार्य ठीक प्रकार से संचालित कर रहे हैं। द्वितीय चर्चा समूह में शिक्षाविद्, डॉक्टर, बैंक कर्मचारी आदि, जबकि तृतीय चर्चा समूह में वकील, सीए, मीडिया कर्मी, व्यापारी, समाजसेवी पूर्व छात्र थे। इन दोनों समूहों में भी सभी पूर्व छात्रों ने समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण में उचित योगदान देने का संकल्प लिया। इस समारोह में अमेरिका से आए हुए गीता स्कूल के पूर्व छात्र एवं वैज्ञानिक सुधीर अग्रवाल, कैलिफोर्निया से आए गीता निकेतन के पूर्व छात्र अक्षत अग्रवाल, हरियाणा के विभिन्न जिलों से विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों के पूर्व छात्र शाम लाल मित्तल, रोशन लाल सैनी, डॉ. पंकज शर्मा, संजय चौधरी, डॉ. तेजेंद्र शर्मा, डॉ. प्रवीण सैनी, डॉ. पवन सैनी, मुकेश चौहान, वीरेंद्र चौहान, करनैल सिंह, डॉ. व्योम शर्मा, दीपक मनचंदा, अशोक खंडूजा, जगमोहन शर्मा, सुभाष सिरोही, डी. एसपी रामकुमार, अनिल अरोड़ा, भावुक कुमार, राजीव शर्मा, पल्लवी गुप्ता, संदीप सिंगला, नन्हा राम फूले, गुरदयाल सैनी आदि उपस्थित रहे। सवाईं माधोपुर राजस्थान से पूर्व छात्र हिमांशु गोयल और सुंधाशु गोयल, असम से हीराक ज्योति भी पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक बनवीर सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तृतीय चरण में सभी पूर्व छात्रों को विद्या भारती हरियाणा की तरफ से स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र भेंट किए गए। गीता विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने सभी का परिचय करवाया और गीता निकेतन के प्राचार्य नारायण सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें