फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। इनेलो नेता डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत है। विपरीत परिस्थितियां भी मुश्किल समय में कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं तोड़ पाई। ऐसे कार्यकर्ताओं को समय आने पर पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। अजय चौटाला गांव ईस्हाक में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं की बदौलत मजबूत है। जिन कार्यकर्ताओं ने मुश्किल समय में पार्टी को संभालने का काम किया। ऐसे कार्यकर्ताओं को समय आने पर खूब मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग तंग आ चुके हैं। चुनाव आते ही लोग ऐसी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर रणधीर सिंह, सुरेश नैन, अजमेर, विमल, ओमप्रकाश सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें