फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वें दिन में पहुंचा अतिथि अध्यापकों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
21वें दिन में पहुंचा अतिथि अध्यापकों का धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
शाहाबाद।
अतिथि अध्यापकों की ओर से नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के सभी मंत्रियों के आवास पर दिया जा रहा क्रमिक अनशन 21वें दिन भी जारी रहा। शाहाबाद में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के आवास के बाहर बबैन खंड के कपिल, चरण सिंह, राजबीर, राजकरण और मनोज शर्मा अनशन पर बैठे। उन्होंने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार जब हटाए गए जेबीटी अतिथि अध्यापकों का समायोजन और अन्य मांगों को नहीं मान लेती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के अपने वादे से मुकर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के प्रति भी दोहरा मापदंड अपना रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कच्चे कर्मचारी को भी नियमित कर्मचारी के समान वेतन देने का आदेश दिया है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। बताया कि सरकार के नुमाइंदों का यह कहना है कि यदि कोई विभाग अपने कार्यक्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतन देना चाहता है तो वह सरकार से इसकी सिफारिश कर सकता है। इससे यह पता चलता है कि सरकार कोर्ट का आदेश लागू ही नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें