फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर विभाग द्वारा आयोजित रिफ्रेशर कोर्स संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर विभाग द्वारा आयोजित रिफ्रेशर कोर्स संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। डीन अकेडमिक अफेयर डॉ. अनिल वोहरा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज के समय में नई-नई तकनीक आ रही हैं। इसलिए सभी शिक्षकों का अप-टू-डेट रहना जरूरी है। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग द्वारा आयोजित 21 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रिफ्रेशर कोर्स के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी को एडवांस्ड तकनीक से अवगत करवाना था। प्रो. राजेंद्र नाथ ने सभी शिक्षक प्रतिभागियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल वोहरा और डॉ. आरपी ग्रोवर को धन्यवाद दिया। 21 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स की रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण सोनिया शर्मा, हिंदु गर्ल्स कॉलेज जगाधरी ने की। डॉ. अनिल वोहरा और डॉ. आरपी ग्रोवर निदेशक एचआरडीसी कुवि ने कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश कुमार को रिफ्रेशर कोर्स के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अंत में डॉ. अनिल वोहरा ने सभी शिक्षक प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें