फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सैनानी करतार सिंह पंचतत्व में हुए विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह पंचतत्व में हुए विलीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
गांव गलेडवा के स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की टुकड़ी द्वारा बिगुल बजाकर, हवाई फायर कर तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सेवानिवृत्त सूबेदार बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके पिता करतार सिंह का निधन हो गया था। वे 103 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने बताया कि सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए थे और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। डीएसपी धीरज कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह के योगदान और देश भक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं। उनके जीवन को युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने परिवार के सदस्य स्वर्ण सिंह, बलबीर सिंह, कश्मीर सिंह व अन्य सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


स्मारक बनाने की मांग
स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों, समाजसेवी जसविन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, निर्मल सिंह सहित ग्रामीणों ने स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह के नाम से कोई गांव गलेडवा में स्मारक बनाने की मांग रखी है। उन्होंने बताया कि सरकार गांव में करतार सिंह के नाम से कोई स्मारक या प्रवेश द्वार बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें