फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान के कारण ले रहे आजादी की सांसे: मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ले रहे आजादी भारत में सांसें : मनोहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज देशवासी आजादी की सांसें ले रहे हैं। इन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करवाने में अपनी जान की बाजी लगा दी। इन स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को शुक्रवार को कुरुक्षेत्र तीर्थ परिक्रमा के दौरान सूचना मिली की गांव गलेडवा के 103 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह का निधन हो गया है। इस पर वे गांव गलेडवा में पहुंचे और पुष्पचक्र अर्पित कर स्वतंत्रता सैनानी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि करतार सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र के साथ काम किया था और बर्मा में भी रहे। कौम के पुरोधा स्वर्गीय करतार सिंह ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। राज्य सरकार की तरफ से स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर पिहोवा में कार्य करवाएं जाएंगे। सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग परिजनों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह के योगदान और देशभक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने परिवार के सदस्य स्वर्ण सिंह, बलबीर सिंह, कश्मीर सिंह आदि को नमन करते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, सुशांत भारती, जसविन्द्र सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें