ग्रामीणों को स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गांव शेरगढ़ टबरा में ग्राम सरपंच राजविंद्र कौर के तत्वावधान में ग्राम में सफाई अभियान अभियान चलाया गया। इस मौके पर ग्राम सचिव ईशरपाल की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम समृद्धि और ग्राम स्वच्छता पखवाड़ा आदि पर चर्चा की गई। इसके तहत सरपंच और ग्राम सचिव ने ग्रामवासियों के साथ ग्राम पंचायत विकास योजना, कृषि सभा, मिशन अंत्योदय, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य एवं स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत मिशन, वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मनरेगा, ग्राम पंचायत विकास योजना आदि योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर एडीओ सुशील कुमार ने किसानों को कृषि ये संबंधित जानकारी देकर धान के अवशेषों में आग न लगाने का आग्रह किया। इस मौके पर ग्राम समाजसेवी धर्मवीर सिंह, पंच गुरप्रीत कौर, पंच नीना देवी, पंच कुलविंद्र सैनी, पंच अजय कुमार, पंच राजविंद्र आदि मौजूद रहीं।