फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0000पुलिस ने चलाया नाईट डोमीनेशन चैंकिग अभियान000

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई हजार से अधिक वाहनों की चेकिंग, 27 गिरफ्तार
विज्ञापन

-शराब की अवैध बिक्री व जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नाइट डोमिनेशन के तहत शुक्रवार की रात जिलेभर में करीब 40 नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग की देखरेख में जिला कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि के समय रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस नाइट डोमिनेशन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के साथ सभी उप पुलिस अधीक्षक, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज, अपराध शाखा एक व दो, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी नाकाबंदी कर चेकिंग पर लगाया गया था। जिला पुलिस के सभी थानों के एरिया में मुख्य मार्गों के साथ-साथ अन्य जगहों पर कुल 40 पुलिस नाके लगाए गए और 32 मोटरसाइकिल राइडरों के साथ-साथ 26 पीसीआर व अन्य वाहनों को भी गश्त और चेकिंग पर लगाया गया था। सभी नाका इंचार्ज, प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्जों को नाकाबंदी करके वाहनों के अलावा संदिग्ध व्यक्तियों को भी चेक करने के आदेश दिए गए थे।
पुलिस अधीक्षक गर्ग ने बताया कि रात के समय चेकिंग के दौरान कुल 2225 वाहनों को चेक किया गया। इनमें 595 दो पहिया वाहन , 868 फोर व्हीलर, 370 छोटे वाहन और 372 भारी वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान 162 चालान काटे गए और 2 वाहनों को इंपाउंड किया गया। 21 आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके 264 बोतल शराब बरामद की गई। जुआ अधिनियम के तहत 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके 8760 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने खुद पूरे समय गश्त की व सभी नाका और गश्त पार्टियों को चेक किया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। अभियान के दौरान 131 पब्लिक प्लेसो ( सार्वजनिक स्थानों ) को चेक किया गया और 111 अजनबी लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें