फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के फ्री बस यात्रा के एलान पर भारी पड़ी रोडवेज कर्मियों की मनमानी व भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/ पिहोवा।
रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार द्वारा भले ही रोडवेज से लेकर सहकारी समिति की बसों में महिलाओं और उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे के लिए निशुल्क सफर किए जाने की घोषणा की हो, लेकिन इस पर बस चालक व परिचालकों की मनमानी भारी पड़ गई। अधिकतर बस चालकों ने बस स्टॉप पर बसें रोकना ही मुुनासिब नहीं समझा तो वहीं अनेक रोडवेज व निजी बसों में किराए को लेकर परिचालक महिलाओं से उलझते हुए नजर आए। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिकतर निजी बसों में महिलाओं व बच्चों से किराया भी वसूल किया गया तो महिलाएं सरकार के प्रति गहरे रोष में भी दिखाई दी। बसें न रोकने के चलते जहां हर बस स्टॉप पर महिलाओं व बच्चों की भारी भीड़ देर सांय तक भी खड़ी रही वहीं दूसरे निजी वाहनों का सहारा लेने को भी वे मजबूर हुए। रोडवेज कर्मियों की इस मनमानी पर लगाम लगाने के लिए अधिकारियों ने भी कोई जहमत नहीं उठाई तो वहीं दूसरे वाहन चालकों ने भी इसका जमकर फायदा उठाया।
विज्ञापन

उधर पिहोवा में भी सरकार के महिलाओं व बच्चों को फ्री यात्रा करने के आदेश सहकारी समिति के आगे बौने साबित हुए। आदेशों की परवाह न करते हुए सहकारी समिति की बसों ने महिलाओं से जबरन किराया वसूल किया। जब किसी ने इसका विरोध किया तो उसे बस से उतार देने की धमकी भी मिली। चीका से आई महिला सुमन शर्मा ने बताया कि वह चीका से पिहोवा अपने भाइयों को राखी बांधने आई थी। सरकारी बस की कमी के चलते उसे प्राइवेट बस में किराया देकर आना पड़ा। जबकि सरकारी आदेश थे कि रक्षाबंधन के दिन महिलाएं फ्री में सफर कर सकती है। महिला ने बताया कि प्राईवेट बस परिचालक ने उससे ही नहीं बल्कि कई महिलाओं से किराया वसूल किया।
--------------------------------
करनाल से आने में लगे तीन घंटे
पिपली निवासी महिला रूबी का कहना था कि वह करनाल मेें अपने भाई को राखी बांधने के लिए अकेले ही गई थी। जाते समय भी उसे बस न मिलने की परेशानी हुई तो आते समय तो उसे पिपली तक पहुंचने में तीन घंटे लगे। करीब 2 घंटे तक वे करनाल में नेशनल हाईवे पर ही बस स्टॉप पर बस रूकने का इंतजार करती रही, लेकिन कोई भी बस चालक बस रोकने को राजी नहीं थी। दो घंटे बाद ही उन्हें एक बस मिल पाई और ठसाठस भरी इस बस में वे मुश्किल से ही घर पहुंचे।
-------------------------------
सरकारी बसों की इंतजार करती रही महिलाएं
बस स्टैंड, बस स्टैंड के बाहर और मेन चौक पर महिलाएं बस के इंतजार में घंटों खड़ी रही। जब कोई बस आती तो उसमें पांव रखने तक की भी जगह नहीं होती थी। इसका फायदा सहकारी समिति की बसों के साथ-साथ अन्य प्राइवेट वाहन चालकों ने उठाया। अपने बेटे के साथ रक्षा बंधन पर अंबाला से पिहोवा आई महिला सीमा देवी ने बताया कि वह करीब दो घंटे से बस स्टैंड पर खड़ी है। उसे अंबाला जाना है और करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद भी अंबाला या चंडीगढ़ कोई बस नहीं आई। जबकि आम दिनों में हर 10-15 मिनट के बाद बस की सर्विस है। लेकिन आज तो जैसे बसों का अकाल पड़ा हुआ है।
------------------------
बसों की संख्या कम
कैथल जिला के कस्बा राजौंद से आई महिला सीमा देवी ने बताया कि उसे इस्मालाबाद जाना था। उसे भी तकरीबन 2 घंटे हो चुके है, लेकिन कोई सरकारी बस नहीं आई। जबकि अंबाला-चंडीगढ़ रुट की बसें हर 10-15 मिनट में मिल जाती है। महिला ने कहा कि भले ही सरकार की ओर से किराया माफ किया है, लेकिन बसों की संख्या बहुत कम है।
---------------------
शिकायत मिले तो करेंगे कार्रवाई
बस स्टैंड इंचार्ज जगतार सिंह ने बताया कि पिहोवा डिपो में करीब 50 बसे हैं। जो सभी की सभी अपने रुटों पर चल रही है। कर्मचारियों को हर बस स्टॉप पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों को 36 घंटे के लिए महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों के लिए यात्रा निशुल्क है। उन्होंने बताया कि सहकारी प्राइवेट बस संचालकों के खिलाफ यदि कोई शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
---------------------------------------
नि:शुल्क बस यात्रा पर भारी पड़ी भीड़
शाहाबाद। रक्षाबंधन पर नि:शुल्क यात्रा का महिलाओं ने जमकर लाभ उठाया। लेकिन इस यात्रा पर भीड़ भारी रही। जिस कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ के कारण बसों में सीट न मिलने व कई बार बसें न रूकने को लेकर भी परेशानी हुई। भरी हुई बसों को देख चालक-परिचालकों को भी पसीने छूटे रहे और अधिकतर बसें स्टॉप की बजाए आगे पीछे ही रोकते हुए दिखाई दिए। शाहाबाद बस स्टैंड इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र परिवहन विभाग ने इसके लिए विशेष तैयारी की थी और ड्राईवरों व कंडक्टरों को विशेष हिदायतें दी गई थी। उन्होंने बताया कि सभी रूटों पर बसें नियमित रूप से चलीं और ज्यादा से ज्यादा सवारियों को इस यात्रा का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

--------------------------------------
बसों में भारी भीड़, यात्री करते रहे इंतजार
फोटो न- 16
लाडवा। रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की छूट के चलते सोमवार को रोडवेज की बसों में भारी भीड़ थी वहीं बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बसों के इंतजार में यात्रियों को बस स्टैंड, इंद्री चौक व बाबैन चौक पर खड़ा रहना पड़ा। यात्रियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी जो रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही थी। कुरुक्षेत्र, करनाल व यमुनानगर से आने वाली ज्यादातर बसें खचाखच भरी हुई थी जिससे यात्रियों को निजी वाहनों, आटो व मैक्सी कैब में अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें