फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक में तीन दिवसीय नाट्य उत्सव आज से 16-55-05

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
हरियाणा कला परिषद मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की ओर से हरियाणा स्वर्ण जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 से 10 अगस्त तक नाट्य उत्सव चलेगा। यह जानकारी हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के प्रसिद्ध रंगकर्मी व बालीवुड फिल्म अभिनेता सीताराम पांचाल वर्तमान में एक घातक बीमारी से ग्रस्त है। इसके कारण उनके परिवार को आर्थिक कठिनाई से गुजरना पड़ रहा है। हरियाणा कला परिषद की ओर से सीताराम पांचाल की आर्थिक सहायता हेतु तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में मंचित होने वाले नाटकों का मानदेय सीताराम पांचाल के बैंक खाते में जमा करवाया जाएगा। मैक के मुख्य सलाहकार महेश जोशी ने बताया कि नाट्य उत्सव के पहले दिन मंगलवार को रवि मोहन के निर्देशन में रास कला मंच के कलाकारों द्वारा नाटक दूसरा आदमी दूसरी औरत का मंचन किया जाएगा। वहीं अगले दिन कुरुक्षेत्र के न्यू उत्थान थिएटर ग्रुप के कलाकार विकास शर्मा व मनीष डोगरा के निर्देशन में नाटक अमानत एक शहीद की मंचित करेंगे। उत्सव की अंतिम प्रस्तुति हिसार के रंगप्रयास संस्था के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। जिसमें लोकेश मोहन खट्टर के निर्देशन में नाटक औरंगजेब की आखिरी रात प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक मंचन का समय प्रत्येक दिन सांय 6.30 बजे रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें