फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गणित विषय में 80 फीसदी विद्यार्थी फेल, छात्रों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति कार्यालय के सामने धरना देते हुए छात्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीएससी फिजिक्स पांचवें सेमेस्टर के छात्रों को गणित विषय में करीब 80 फीसदी छात्रों को फेल कर दिया गया। इससे छात्रों में रोष है, नाराज छात्रों ने कुलपति कार्यालय के सामने धरना देकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि पूरी कक्षा को गणित के पेपर में बेहद कम अंक देकर फेल कर दिया गया। कई छात्रों को 1, 2 और 3 अंक जैसे क्रम में नंबर दिए गए जिससे परिणाम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जिनके अन्य सभी विषयों में अच्छे अंक आए हैं, उनके सिर्फ गणित में इतने कम अंक आना संदेह पैदा करता है।

छात्रों ने बताया कि जब इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक से बातचीत की गई तो उन्होंने री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) का फॉर्म भरने की सलाह दी और छात्रों की पढ़ाई पर ही सवाल उठाए। इससे छात्रों में रोष और बढ़ गया।
विज्ञापन


एबीवीपी इकाई अध्यक्ष आदर्श चौहान और उपाध्यक्ष अनिरुद्ध राणा ने छात्रों के साथ धरना दिया और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद परीक्षा नियंत्रक अंकेश्वर और चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (सीएसओ) डॉ. आनंद मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सोमवार के बाद कमेटी गठित कर मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मंगलवार तक होगा समाधान : परीक्षा नियंत्रक
परीक्षा नियंत्रक अंकेश्वर ने बताया कि छात्रों को मंगलवार तक का समय दिया गया है। इस दौरान एक कमेटी का गठन कर मामले की जांच की जाएगी और उचित समाधान निकाला जाएगा। सोमवार को अवकाश होने के कारण मंगलवार तक कार्रवाई पूरी की जाएगी।
शिक्षक भरें फीस, छात्रों की क्या गलती
छात्रों ने कहा कि वे अन्य सभी विषयों में अच्छे अंकों से पास हैं लेकिन केवल गणित में फेल कर दिए गए हैं। ऐसे में री-इवैल्यूएशन की फीस छात्रों से लेना गलत है। छात्रों का कहना है कि यदि गलती जांच या मूल्यांकन में है, तो उसकी जिम्मेदारी शिक्षकों की है और फीस भी उन्हें ही भरनी चाहिए।

कुरुक्षेत्र। कुलपति कार्यालय के सामने धरना देते हुए छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें