फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इलेक्ट्रिक बसों में 7930 यात्रियों ने किया फ्री सफर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इलेक्टट्रक बसें। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इलेक्ट्रिक बसों में अभी तक 7930 यात्री नि:शुल्क सफर कर चुके हैं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 14 अक्तूबर को बसों को हरी झंडी दे दीपावली तक नि:शुल्क यात्रा कराए जाने के आदेश दिए थे। सामान्य बसों की अपेक्षा लोग रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने में रुचि दिखा रहे हैं। रूटों पर यात्री सामान्य बसों से सफर नहीं कर रहे। ऐसे में रोडवेज विभाग को काफी संख्या में नुकसान झेलना पड़ रहा है। अभी तक विभाग को करीब तीन लाख का नुकसान हो चुका है। अभी दीपावली तक बसों में यात्री नि:शुल्क सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक बसों की लोकप्रियता के चलते सामान्य बसों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है। यात्री इलेक्ट्रिक बसों को चुन रहे हैं जिसके कारण रोडवेज को करीब दो से तीन लाख रुपये की आमदनी का नुकसान झेलना पड़ा है। रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि दीपावली तक बसों में नि:शुल्क सफर कराया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। इलेक्टट्रक बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें