कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पंजाब के मीडिया फेस्ट-2025 की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और नुक्कड़ नाटक, फोटोग्राफी और रील मेकिंग में प्रथम पुरस्कार जीता।
भ्रमण का नेतृत्व कर रहे शिक्षक राहुल अरोड़ा ने बताया कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पंजाब के मीडिया फेस्ट-2025 संस्थान के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान, एमएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी वरुण ने रील मेकिंग में प्रथम स्थान, एमएससी प्रथम जनसंचार की विद्यार्थी रीया ने फोटोग्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अर्जुन ने प्राइम टाइम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि विद्यार्थियों के इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों से उन्हें ओर अधिक सीखने की ओर प्रेरित करना होता है जिससे वे अपने स्वर्णिम भविष्य में आने वाली चुनौतियों का पूर्ण रूप से सामना कर सकें। इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मकता में वृद्धि होती है और उनमें कार्यकुशलता बढ़ती है। इस शैक्षणिक भ्रमण में सहायक प्रोफेसर नितिन कुमार सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।