फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बार काउंसिल के लिए जिला बार में हुआ 77 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मतदान करते वकील। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब व हरियाणा बार काउंसिल के जिला बार में बुधवार को सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक 77 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिला बार के कुल 2,250 पात्र मतदाताओं में से 1,750 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिला न्यायालय परिसर में वोटिंग के लिए वकीलों में पूरा दिन खास उत्साह बना रहा। चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी व हाईकोर्ट की ओर से गठित कमेटी में देखरेख में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। जिला बार में दोपहर तक मतदाता की गति धीमी रही है। दोपहर एक बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदान हो पाया। हालांकि दोपहर बाद मतदान में तेजी आई हैं।
विज्ञापन

मतदान केंद्र के बाहर वकील सुबह से ही दो लाइनें बना कर खड़े हो गए और तीन-तीन लोगों को एक साथ मतदान करने के लिए तीन बूथ बनाए गए। बार में सुबह से ही उम्मीदवारों के समर्थक बार रूम के बाहर टेंट तान कर बैठ गए और मतदान करने जा रहे वकीलों को अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने की अपील करते नजर आए।
सीनियर अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं के लिए दूसरी कतार लगाई गई थी। जिले के दो प्रत्याशी भी इस बार मैदान में हैं। हर मतदाता वरीयता क्रम में 25 मत दे सकता है। वहीं मैदान में उतरे प्रत्याशी अधिवक्ता राजेंद्र जुनेजा अपील करते रहे कि यहां के प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता का मत देने के बाद बाहर के अधिवक्ताओं को दिया जाए क्योंकि यहां से कोई भी अधिवक्ता आज तक बार काउंसिल का सदस्य नहीं बना, जबकि चुनाव में 25 सदस्य चुने जाते हैं। जिले का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं रहता।
विज्ञापन

मतदान के बीच में सुरक्षा व्यवस्था के साथ पारदर्शी प्रक्रिया का आकलन करने के लिए उपायुक्त विश्राम मीणा ने थानेसर कोर्ट परिसर में बनाए मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान उपायुक्त के साथ चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार और बार एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र अत्री मौजूद रहे।
पिहोवा में 121 वकीलों ने डाला वोट
चुनाव में उप मंडल पिहोवा अदालत में 121 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार एसोसिएशन के प्रधान काबुल सिंह ने बताया कि पिहोवा बार में 138 वोट थे जिसमें 121 वकीलों ने वोट डाले। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। समय समय पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्र का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
जुनेजा ठोका जीत का दावा
चुनाव में जिला बार से उम्मीदवार राजेंद्र जुनेजा ने निर्वाचन आयोग का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ है और जिला बार के साथ अन्य जिलों के वकीलों का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस चुनाव के परिणाम उनके पक्ष में आएंगे और वह इस बार जिला बार का भी काउंसिल में प्रतिनिधित्व करेंगे।

कुरुक्षेत्र। मतदान करते वकील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें