फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक और केस सामने आया। 72 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से ली गई आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1701 सैंपलों की जांच में बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य चार पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि आरटीपीसीआर के 1510 और रैपिड एंटीजन के 191 सैंपलों की रिपोर्ट में गोबिंद नगर कॉलोनी इस्माईलाबाद निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 22 हजार 161 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 21 हजार 799 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक 357 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक लिए गए 598397 सैंपलों में से 574282 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन शेड्यूल जारी कर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि 16 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 110 स्थानों पर शिविर लगाकर वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें