फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोदय विद्यालय की कक्षा छठी के लिए चयन परीक्षा 6 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी में छठी कक्षा में दाखिले के लिए चयन परीक्षा 6 अप्रैल 2019 को सुबह सवा 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। इच्छुक विद्यार्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय की प्राचार्या अमर कौर ने बताया कि 2018-19 में कुरुक्षेत्र के सरकारी, मान्यता प्राप्त, विशेष शिक्षा योजना विद्यालय की कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत अभ्यर्थी इस परीक्षा में प्रवेश के पात्र होंगे। विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2006 से 30 अप्रैल 2010 के मध्य होना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र कोटे के अंतर्गत प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है कि उसने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सरकारी, मान्यता प्राप्त, विशेष शिक्षा योजना विद्यालय से कक्षा तीसरी, चौथी व पांचवीं में पूरे सत्र अध्ययन किया हो और वह उसमें उत्तीर्ण हुआ हो। अभ्यर्थी ने 2018-19 के शिक्षा सत्र में ही कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण की हो। आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी कुरुक्षेत्र व समिति की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा नौंवी की 10 रिक्त सीटों के लिए दाखिला 2 फरवरी को
जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी में कक्षा नौंवी की कुल 10 रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 2 फरवरी 2019 को दोपहर साढ़े 12 बजे से होगी। परीक्षा का आयोजन विद्यालय परिसर या जयपुर संभाग द्वारा दिशा निर्देशित अन्य परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी 30 नवंबर 2018 तक विभाग व विद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र-छात्राएं वर्ष 2018-19 में कुरुक्षेत्र के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय से आठवीं कक्षा में अध्ययनरत हों और उनका जन्म 1 मई 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हो, वे अभ्यर्थी इस चयन परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें