फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-शाह द्वारा युवाओं को रोजगार दिलाने की बात निकली जुमला : सिंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी-शाह द्वारा युवाओं को रोजगार दिलाने की बात निकली जुमला : सिंगला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हलका थानेसर के कई गांवों का दौरा करते हुए गांव कैंथला खुर्द में कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विशाल सिंगला ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में हर वर्ग मायूसी में है। जिन युवाओं को पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने रोजगार उपलब्ध कराने का सपना दिखाया था। वह पूरी झूठा और जुमलेबाजी से भरा साबित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि खट्टर सरकार को झूठी घोषणाओं के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन कोस रहे हैं। जनता आने वाले चुनावों में भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने को संकल्पबद्ध है। सिंगला ने बताया कि जब महिलाओं पर अत्याचार बढ़े और युवाओं की जिस सरकार ने अनदेखी की, व्यापारियों की कमर तोड़ने का जिस सरकार ने कार्य किया, उसकी नींव हिल गई। अब कानून की बिगड़ती और चरमराई हुई स्थिति सबके सामने है। इसको देखते हुए हरियाणा की जनता ने बुलंदी से आवाज उठाकर कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने का मन बना लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर हरियाणा में सभी वर्गों को जोड़ने के लिए संघर्षरत हैं। इस अवसर पर अजय शर्मा, रतन सिंह, सिंह राम, बलविंदर, बलदेव सिंह, बहादुर सिंह सैनी, सुरेंद्र, संजय, शिवचरण, श्यामलाल, सुखपाल, अंकित, बलदेव, बाबूराम सेन, चरणजीत, दिलबाग, लक्की, गिरीश सिंगरोहा, मनोज बगथला, गौरव बख्शी, शुभम राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें