फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों की रूचि मेडिकल शिक्षा की ओर बढ़ानी होगी : डा. सत्यनारायण ।।

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों की रुचि मेडिकल शिक्षा की ओर बढ़ानी होगी : डॉ. सत्यनारायण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के यूरोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण संकवार ने कहा कि समाज में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए मेडिकल शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ानी होगी। इससे अपेक्षा के अनुरूप चिकित्सक तैयार किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रुचि मेडिकल शिक्षा की ओर बढ़े, इसके लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

डा. सत्यनारायण आदेश मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आदेश मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस विद्यार्थियों और प्रोफेसर को तालमेल बनाकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विद्यार्थियों को एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज सेवा में योगदान देना चाहिए। कहा कि विद्यार्थियों का यह सौभाग्य है कि उन्हें डॉ. एचएस गिल के नेतृत्व में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिला है। डॉ. सत्यनारायण ने कहा कि विद्यार्थियों को यह सोच नहीं रखनी कि एमबीबीएस के लिए निर्धारित प्राप्तांक ही लेने हैं, बल्कि इसमें सौ प्रतिशत अंक लेकर एक बेहतर चिकित्सक के रूप में तैयार होना होगा। इससे पहले अस्पताल में पहुंचने पर आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एचएस गिल ने डॉ. सत्यनारायण संकवार, डॉ. पुष्प लता संकवार का अभिनंदन किया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. नरेश ज्योति, महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता, डॉ. कमलजीत, डॉ. गायत्री, संजू कुमारी, सुभाष कुमार, गुरिंद्र, हरप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें