फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया के कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति में संपूर्ण महाभारत कथा को दर्शाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडोनेशिया के कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति में संपूर्ण महाभारत कथा को दर्शाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
मेला ग्राउंड के निकट सदाचार स्थल में गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। बाल कलाकार अभिनंदन विज ने तबलावादन की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। ताज महोत्सव में भी अभिनंदन अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।
उनके बाद इंडोनेशिया से आए कलाकारों ने जैम्बर फैशन कार्निवल के बैनर तले मनोहारी नाट्य प्रस्तुति दी। लीडर हेनडी रेंद्रावन के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने महाभारत की कथा को छोटी कथा के रूप में प्रस्तुत किया। इंडोनेशिया के कलाकारों ने बेहद अनूठे रूप में महाभारत की कथा को दर्शाया। नृत्य नाटिका में कलाकार ईवन ने पितामह भीष्म, ऐरिक ने अर्जुन, टियारा ने द्रौपदी, बायु ने युधिष्ठिर, फिकी ने दुशासन, जैनी ने भगवान कृष्ण, नीलू ने शिखंडी, आबे ने दुर्योधन तथा फैफी ने कुंती की भूमिका निभाई। इसकी शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसमें शैरीफ ने भगवान गणेश की भूमिका अदा की। दर्शकों ने सांस्कृतिक संध्या को पूरा आनंद लिया। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया आदि मौजूद थे। इससे पहले सदाचार स्थल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करते हुए विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की देन है। इससे भारतीय संस्कृति व सभ्यता के प्रचार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार मिल रहा है। उपायुक्त ने विधायक का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मनोज सिंहा होंगे मुख्य अतिथि
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सोमवार को सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड सदाचार स्थल के समीप विराट संत सम्मेलन होगा। इसमेें केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा शिरकत करेंगे। यह जानकारी थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने दी। बताया कि 11 बजे सुबह पुरुषत्तमपुरा बाग में एलिशादीप गर्ग और सन्नी सिशोदियां द्वारा गीतोपदेश की प्रस्तुती के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दो बजे ज्योतिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पांच बजकर 30 मिनट पर ब्रह्मसरोवर पर महा आरती, छह बजे लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन होगा। विधायक ने बताया कि शाम छह बजकर 30 मिनट पर मेला ग्राउंड सदाचार स्थल के समीप मथुरा और वृंदावन के कलाकार महा रास लीला, दशावतार और कुरुक्षेत्र गाथा की प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर की शाम को राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर और बनवारी लाल, 29 नवंबर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें