फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो के कईं पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद।
इनेलो को उस समय झटका लगा, जब शाहाबाद क्षेत्र से इनेलो के पूर्व प्रेस प्रवक्ता और पूर्व युवा जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न हबाना, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह लंडी अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। इन सभी इनेलो नेताओं ने जिला परिषद् के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह और सारजेंट सिंह के नेतृत्व में चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर पहुंचकर कांग्रेस में शामिल होने की विधिवत घोषणा की।
विज्ञापन

वहां पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी को पार्टी में शामिल कराया और पार्टी का पटका पहनाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस में शामिल हुए लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस में वर्करों को पूरा सम्मान दिया जाता है। कार्यकर्ताओं से कहा कि देश और प्रदेश में आने वाले समय कांग्रेस का है। इनेलो की जीवन रेखा समाप्त हो चुकी है और जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। इनेलो छोड़कर बलबीर सिंह खरींडवा, नरेश हबाना, टोनी कुन्नर हबाना, पंकज हबाना, सुखविन्द्र खरींडवा, जसवंत चढूनी, कर्म सिंह मोर भी कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें