फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्की लायंस ने काला किंग्स को हराकर जीता पहला चंद्रपाल संधू हाकी कप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-36 से 38
विज्ञापन

-लक्की लायंस ने काला किंग्स को हराकर जीता पहला चंद्रपाल संधू हाकी कप
-जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने वितरित किए पुरस्कार
- विरेंद्र सिंह को मिला मैन आफ द मैच का पुरस्कार
- 4 दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
द्रोणाचार्य स्टेडियम में प्रथम चंद्रपाल संधू हाकी प्रतियोगिता के फाईनल मैच में लक्की लायंस ने काला किंग्स को 2-0 गोल के अंतर से हराकर चेंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इस फाईनल मुकाबले में लक्की लायंस के खिलाड़ी विरेंद्र सिंह को शानदार प्रदर्शन करने पर मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने विजेताओं को मैडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
वीरवार को देर सायं द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहली चंद्रपाल संधू हाकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, हाकी हरियाणा के सचिव प्रोफेसर सुनील मलिक, साई के सहायक निदेशक बीएस रंधावा, यूनिवर्सिटी के पूर्व खेल निदेशक डा. दलेल सिंह, डीएसओ उषा राजपाल, हाकी कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष विकास संधू, सचिव गुरविंद्र सिंह, प्रतियोगिता के निदेशक शिव कुमार सैनी ने स्वर्गीय चंद्रपाल संधू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और खिलाडिय़ों से विधिवत रुप से मैच का शुभारंभ किया। इसके पश्चात फाईनल मैच का सैंकड़ों दर्शकों ने लुत्फ उठाया। इस रोमांचकारी मैच में लक्की लायंस और काला किंग्स के खिलाडिय़ों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। लेकिन लक्की लायंस के खिलाडिय़ों ने अच्छी तकनीक का प्रयोग करते हुए दो गोल दागकर फाईनल मैच जीत लिया। इसलिए काला किंग्स को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में टास के द्वारा तीसरा स्थान मनप्रीत वारियर्स को मिल, जबकि चौथे स्थान पर ओलम्पियन सुरेंद्र पालड़ की टीम रही।
विज्ञापन

जिप चेयरमैन ने कहा कि हाकी प्रतियोगिता के प्रयास सराहनीय हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में नए खिलाडिय़ों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इतना ही नहीं युवा नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहता हैं। खेल ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे खिलाड़ी अपनी मेहनत के दम पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकता हैं। हाकी हरियाणा के सचिव सुनील मलिक ने सफल प्रतियोगिता की बधाई देते हुए कहा कि हाकी को राष्ट्रीय स्तर का लोकप्रिय खेल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की पुरुष और महिला टीमों ने सिल्वर मैडल जीता और अब नवंबर माह में विशाखापट्टनम में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीतने कब प्रयास करें। अर्जुन आवार्डी डा. दलेल सिंह ने कहा कि साई सेंटर तैयार की गई चारों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, इससे लगता है कि हाकी का भविष्य सुनहरा होगा। साई के एडी बीएस रंधावा ने कहा कि साई के हाकी प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह की कड़ी मेहनत से साई सेंटर में हाकी के अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरुप साई सेंटर चारों टीमें तैयार की गई और सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि गुरदयाल सुनहेड़ी ने ओल्पियन सुरेंद्र पालड़, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनप्रीत, वतनदीप, अनीश मलिक, नरेंद्र काला, अनुज, कर्णसिंह, संदीप, राकेश शर्मा, अमृत, सौनू, राहुल, एसके सैनी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखमणी विर्क राणा, सिरजन कौर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हाकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकास संधू ने आंगुतकों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन हाकी कोच गुरविंद्र सिंह व शिव सैनी ने किया। इस मौके पर मेयर ग्रुप से बलजिंद्र सिंह, जेमिनी आर्ट से देवेंद्र चावला, सत्यप्रकाश, लायंस क्लब सुरेंद्र ढींगड़ा, फोनिक्स क्लब से कक्कड, एमथ्री से सन्नी, बेस्ट फिक्स से मन्नी, यशबीर सिंह, बलकार सिंह, सुखचैन सिंह, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, अमित गुर्जर, पंकज पाराशर, सुरेंद्र कौर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें