फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 17 सहित दर्जन भर कॉलोनियों में 10 घंटे रहा ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
शहर के रेलवे रोड पर बिजली के छोटे खंभों और पुरानी तारों की जगह पर बड़े खंभे व नई तारे लगाने के कार्य के चलते मंगलवार को सेक्टर 17 सहित दर्जन भर कालोनियों में करीब 10 घंटे तक बिजली गायब रही। इससे लोगों को भारी परेेेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं दिन भर कानफोड़ू जरनेटर भी गूंजते रहे। बिजली न होने के कारण गर्मी होने पर लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए और लोग अपने घरों के बाहर निकलने को मजबूर हो गए है। गौरतलब है कि रेलवे रोड पर पिछले तीन माह से नाले के निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसके चलते रोड पर बिजली के खंभे व तारें बदली जा रही है। रेलवे रोड के साथ-साथ पास लगती कॉलोनियों के लोगों के मुताबिक पिछले तकरीबन 5 दिनों से सुबह 9 बजे लाइट चली जाती है।
दुकानदार राजीव गुप्ता ने बताया कि बिजली न आने के कारण रेलवे रोड पर मौजूद दुकानदारों के कारोबार पर इसका असर पड रहा है। यहां पर 4 वाशिंग स्टेशन है, जहां बिजली न आने के कारण काम ठप रहा। खंभों के बदलने के कारण पूरा दिन जाम की स्थिति भी रही, जिससे राहगीरों के वाहनों के साथ स्कूल की बसों को रास्ता न मिलने के कारण काफी समय परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-17 में बिजली की कमी के कारण व्यापारियों का काम ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
जल्द निपटा दिया जाएगा खंभे लगाने का काम: एसडीओ
निगम के एसडीओ रणबीर सिंह ने बताया कि शहर में एरिया के हिसाब से शेडयूल बनाया जा रहा हैं, जिसके अनुसार ही आगे खंभे लगाने का काम करवाया जाएगा। इसके साथ ही काम को तेजी से करवाया जा रहा हैं, जिसे लोगों को ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें