फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ पीपली कटी युवती की चोटी, परिवार दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
गांव बीड़ पीपली में एक युवती की चोटी की एक लट कट जाने से युवती और परिजन भी सकते में आ गए है। बताया जा रहा है कि करीब 17 वर्षीय युवती देर सांय अपने घर में सो रही थी और जब वह उठी तो चोटी का एक हिस्सा कटा हुआ कुछ दूर गिरा मिला, जिसे देख वह सहम गई तो परिवार के दूसरे सदस्य भी हैरत में पड़ गए। वहीं मामले सूचना मिलते ही सदर थाना पिपली से पुलिस मौके पर पहुंची और कटे हुए बाल कब्जे में लिए। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन मामले में कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है। उधर गांव के लोगों में एक वृद्ध महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के दोनों पांव आड़े-तिरछे है और वह छाता लेकर गांव में घूम रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें