फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में अब तक लगाए 674 एचपीवी टीके, सरपंचों के नेतृत्व में चलाया जाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों की पीटीएम बैठक में अभिभावकों और छात्राओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि जिले की 14 से 15 वर्ष के बीच की सभी पात्र युवतियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा सके और जिले को सर्वाइकल कैंसर से मुक्त किया जा सके। जिले में अब तक कुल 674 एचपीवी टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एचपीवी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को कहा कि सभी विद्यालय से स्कूल की अभिभावक-शिक्षक बैठक की तिथियों को प्राप्त करें और यह सुनिश्चित करें कि ये तिथियां स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा की जाए, ताकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें विद्यालयों में जाकर अभिभावकों और विद्यार्थियों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक कर सके।

उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सत्रों की संख्या बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को कवर किया जा सके और टीकाकरण की प्रगति में सुधार किया जा सके। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों के सहयोग से अभियान को तेज किया जाए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का टीकाकरण एक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करता है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए एचपीवी एक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें