फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सारसा में युवक से 6.51 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। जिला पुलिस ने गांव सारसा के पास एक युवक को 6.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सारसा निवासी संजू मलिक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया, इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, 28 अक्तूबर को थाना सदर पिहोवा की टीम पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड से गांव सारसा की ओर जाने वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। टीम जब गांव सारसा के पास अस्तबली पीर बाबा के नजदीक पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ा और तेज कदमों से गांव की तरफ जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने युवक को रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम संजू मलिक निवासी सारसा बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.51 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

शादी के निमंत्रण की फोटो, वीडियो या लिंक पर क्लिक न करें : प्रदीप कुमार
कुरुक्षेत्र। व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आने वाले शादी के निमंत्रण की फोटो, वीडियो या लिंक पर क्लिक करने से साइबर ठगी हो सकती है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने 27 अक्तूबर को राजकीय स्कूल उमरी में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साइबर ठग लोगों को पेंशन योजना का लालच देने, फर्जी लोन एप, कॉल फॉरवर्डिंग और शादी के निमंत्रण के रूप में लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते हैं, ऐसे लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल में वायरस या हैकिंग एप इंस्टॉल हो सकता है, जिससे बैंक खाते से रकम निकाली जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें