फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा में 65 एमएम बारिश, लाडवा में पड़े ओले, मंडियों में गेहूं भीगा

विज्ञापन
लाडवा। बुधवार दोपहर को बारिश के साथ इस तरह हुई ओलावृ​ष्टि। वायरल वीडियो से - फोटो : samba news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा/ लाडवा। खेतों में ही नहीं अनाज मंडियों में भी गेहूं बारिश की भेंट चढ़ गई। पिछले 24 घंटे के दौरान जमकर बारिश हुई। 22.83 एमएम बारिश बुधवार सुबह आठ बजे तक ही दर्ज की गई जबकि दिन में भी विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पिहोवा में 65 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं लाडवा के गिरदारपुर, दबखेड़ा, मथाना, निवारसी, सौंटी व राहड़ा सहित कई गांवों में दोपहर बाद खूब ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही हवाओं के साथ तेज बारिश भी हुई जिससे फसलों में भारी नुकसान माना जा रहा है। बारिश के बाद गेहूं कटाई थम गई।
पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव जारी रहा। मंगलवार को दिन के समय कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी रही लेकिन रात को कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। वहीं सुबह होते ही फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई और दोपहर बाद तक यह सिलसिला जारी रहा। इसी बीच कई क्षेत्रों में जमकर बारिश भी हुई। अनाज मंडियों में कहीं गेहूं ढका जा सका तो कहीं तेज बारिश के कारण इंतजाम कमजोर पड़ गए।

लाडवा। बुधवार दोपहर को बारिश के साथ इस तरह हुई ओलावृष्टि। वायरल वीडियो से- फोटो : samba news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें