फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम गुप्त व इको बाबा सीचेवाल को केयू ने किया गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम गुप्त व इको बाबा गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन

-कृषि मंत्री धनखड़ ने एक समारोह में दोनों को मेडल देकर सम्मानित किया
-शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण में दोनों के योगदान को सराहा गया
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, एडीजीपी डॉ.आरसी मिश्रा व कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को देश की दो विभूतियों को गोयल पुरस्कार से नवाजा। विश्वविद्यालय के आरके सदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वर्ष 2014-15 का गोयल शांति पुरस्कार एकल फांउडेशन के संस्थापक श्याम गुप्त को दिया गया,जबकि दूसरा गोयल शांति पुरस्कार इको बाबा के नाम से विश्व विख्यात संत बलबीर सिंह सीचेवाल को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया । बता दें कि इस पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये की राशि व प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं।
इस मौमके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षाविद श्याम गुप्त व पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज के कुछ लोग जब अपने सामाजिक जीवन में स्वयं का हित छोडक़र देश, समाज व पूरी मानवता के लिए कार्य करते हैं तब वे श्याम गुप्त व संत बलबीर सिंह जैसे आदर्श बन पाते हैं। उन्होंने कहा कि इन दो महानुभावों ने अपने कार्य से समाज के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है इसलिए ही उन्हें आज इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। एडीजी डॉ. आईसी मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आप को इंसान कहलाने के लिये सामाजिक होना आवश्यक हैै। हमें अपने जीवन के मूल्य समझने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पुरस्कार ग्रहण करते हुए एकल फाउंडेशन के संस्थापक श्याम गुप्त ने कहा कि यहां बैठे प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर समाज का ऋण चुकाना होगा। वहीं, संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में ही मानव समाज का रक्षण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिस काली बेंई नदी के कार्य के लिए मुझे आज सम्मानित किया जा रहा है। यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि मेरे साथ हर स्तर पर अपना सहयोग दे रहे प्रत्येक समाजसेवी का है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इस समारोह में देश की दो अति विशिष्ट विभूतियों जिनमें इको बाबा के नाम से विख्यात संत बलबीर सिंह सीचेवाल व एकल स्कूल फांउडेशन के संस्थापक श्याम गुप्त को इस सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। गोयल अवार्ड कमेटी के संयोजक प्रो. रजनीश शर्मा ने सभी का स्वागत। इस मौके पर गोयल अवार्ड कमेटी के को-चैयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने स्वर्गीय राम स्वरूप गोयल की भावना व पुरस्कार से जुड़ी कहानी बताकर सभी को भावुक कर दिया । उन्होंने कहा कि विज्ञान से टैक्रालाजी आती है और टैक्रालाजी से आर्थिक सम्पन्नता मिलती है । इस मौके पर सभी ने गोयल पुरस्कार के संस्थापक रामस्वरूप गोयल को नमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें