हरियाणा में अपने बूते पर चुनाव लड़ेगा अकाली दल
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । शिरोमणि अकाली दल हरियाणा अध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शिरोमणी अकाली दल अपने दम पर प्रदेश की चार लोकसभा तथा 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगर पिहोवा उपचुनाव हुआ तो संगठन उसके लिए भी तैयार है। उन्होने बताया कि पिहोवा अनाज मंड़ी में 10 मार्च को होने वाली जन चेतना रैली रिकार्ड तोड़ होगी। रैली में शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, बीबी जगीर कौर, बलविंद्र सिंह भूदंड, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, विधायक एनके शर्मा सहित पार्टी के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। रैली के लिए गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया जा रहा है तथा रैली को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। अकाली दल कुरुक्षेत्र, अंबाला व सिरसा में रिकार्ड तोड़ रैली कर चुका अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुका है। प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह न कहा कि रैली के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत उन्हें 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है। इस रैली के माध्यम से अकाली दल प्रदेश में नए राजनेतिक समीकरणों का आगाज करेगा। अकाली दल ने हमेशा ही किसान, पिछड़े वर्ग सहित आमजन के मुददों को लेकर आवाज बुलंद की है। रैली के लिए ब्राह्मण समाज की ओर से भी समर्थन मिला है।