फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की अवहेलना पड़ी भारी,

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियम तोड़ने पर 882 वाहनों के चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सड़क हादसों में कमी लाने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस डे के तहत नियम तोड़ने वाले 882 वाहन चालकों के चालान काटे और बिना कागजात वाले पांच वाहनों को इंपाउंड किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग की और से यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जिला में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर पुलिस की टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों में जाकर बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा एसएचओ ट्रैफिक द्वारा 405 चालान काटे गए। थाना शाहाबाद इलाके में 62, थाना बाबैन इलाके में 39 चालान व 2 इंपाउंड, थाना लाडवा के इलाके में 32, थाना इस्माईलाबाद में 23, थाना पिहोवा में 84 चालान व 2 इंपाउंड, थाना सदर थानेसर इलाके में 66, थाना शहर थानेसर इलाके में 86 , थाना केयूके इलाके में 35, महिला थाना द्वारा 15 चालान व थाना झांसा इलाके में 28 चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा एल्को मीटर की शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के भी चालान किए गए। वहीं महिला पुलिस द्वारा ज्यादातर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली महिलाओं के चालान काटे गए। थाना झांसा द्वारा 3 चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन को ट्रैफिक नियमों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर यातायात नियमों पर आधारित कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि देश मे प्रतिदिन सडक हादसो मे काफी संख्या में लोगो की मौत हो जाती है और काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
नो एंट्री जोन में घुसा ट्रक, किया चालान
पुलिस ने शहर के बीच से नो एंट्री के बावजूद घुसे एक ट्रक को काबू कर उसका चालान कर दिया। उत्तर प्रदेश के मेरठ से आए ट्रक को मोहन नगर चौक पर एएसआई धीर सिंह ने रोका। चालक जितेंद्र ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थीं। पुलिस ने तुरंत ही उसका चालान कर दिया और चेतावनी दी कि फिर से नो एंट्री में घुसने पर ट्रक इंपाउंड कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के काटे चालान
शुक्रवार को जीरो टॉलरेंस डे पर जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के चालान काटे गए। थाना प्रभारी यातायात द्वारा धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत 8 लोगों के चालान काटे। थाना प्रभारी शहर थानेसर निरीक्षक प्रतीक द्वारा भी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 8 लोगों के चालान किए गए।
विज्ञापन

महिला पुलिस द्वारा स्कूल में दी गई सेल्फ डिफेंस और यातायात नियम की जानकारी
शुक्रवार को जहां जिला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे गए, वहीं महिला थाना प्रभारी की टीम द्वारा देवीदासपुरा के सरकारी स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया गया। महिला पुलिस की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें