फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
इस वर्ष भी शाहाबाद उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से अनाज मंडी में मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन संयुक्त कमेटी करेगी। यह जानकारी एसडीएम सतबीर कुंडू ने दी। वे समारोह की तैयारियों के संबंध में वीरवार को अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति, सरकारी योजनाओं से जुड़ी झांकियां, पीटी शो सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा स्कूली बच्चों की भागीदारी तय करें। पीटी शो और मार्च पास्ट में भाग लेने वाले सभी बच्चे रंग बिरंगी ड्रेस में हों। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी रिहर्सल के दौरान एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम सहित तैनात रहेंगे। 22 और 23 जनवरी को रिहर्सल के साथ ही फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। परेड में पुलिस विभाग, एनसीसी, स्काउट और गाइड की प्लाटून के साथ ही विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियां भाग लेंगी। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी जगदीश राय, तहसीलदार तरुण सहोता, सचिव नगरपालिका मदन कुमार चौहान, सचिव मार्केट कमेटी अफसर सिंह, बीडीपीओ शाहबाद संदीप भारद्वाज, एसएमओ रविंद्र शर्मा, बीईओ रामदिया गागट, बीईओ बाबैन बलजीत सिंह मलिक, सीडीपीओ सुखवंत कौर, नायब तहसीलदार बाबैन साहब सिंह, खंड कृषि अधिकारी शाहबाद डॉ. बलवंत सिंह, पंचायती राज एसडीओ जिले सिंह, अधीक्षक दिवाकर कौशिक, एसडीओ विनोद गुप्ता, उदय सिंह, एसडीओ पब्लिक हेल्थ जगदीप नैन, ईटीओ कुलदीप शर्मा, शाहबाद मंडी सुपरवाइजर दलबीर सिंह, एसईपीओ बाबैन सुखदेव सिंह मोर, शुगर मिल से कैन मैनेजर जसविंदर सिंह ढींढसा, कृष्ण लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें